Wednesday, 2 December 2015

इराक़ में विशेष सैन्य बल भेजेगा अमरीका

Image copyrightAP
चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए अमरीका इराक़ में अपने विशेष सैन्य दस्ते तैनात करेगा.
अमरीकी रक्षा मंत्री एशटन कार्टर ने कहा, "इराक़ी सरकार के पूरे तालमेल के साथ हम इराक़ी और कुर्द सैन्य बलों की मदद के लिए विशेष अमरीकी सैन्य दस्ते तैनात कर रहे हैं."
ये बल छापेमारी, बंधक छुड़ाने और इस्लामिक स्टेट के नेताओं की गिरफ़्तारी की कार्रवाइयों को अंजाम देंगे.
कार्टर ने कहा कि ये दस्ते एकतरफ़ा सैन्य अभियान भी चलाएंगे.
अमरीकी संसद की सशस्त्र सेवा समिति के सामने मंगलवार को कार्टर ने ये बातें कही.
हालांकि उन्होंने सैनिकों की संख्या के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि ये बल इराक़ की सीमाओं की रक्षा करेंगे और इराक़ी सैन्य बलों की क्षमताएं बढ़ाएंगे.
इराक़Image copyrightAP
कार्टर ने कहा कि अब इराक़ में इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों को सीरिया के चरमपंथियों से अलग करने का महत्वपूर्ण मौक़ा है.
अक्तूबर में अमरीका ने कहा था कि सीरिया में कुर्द और विद्रोही बलों की मदद के लिए 50 विशेष सैनिक भेजे जाएंगे.
इस्लामिक स्टेट ने पिछले साल इराक़ और सीरिया के बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा कर लिया था.
अमरीका के नेतृत्व में 65 देशों का गठबंधन सीरिया और इराक़ में इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ हवाई हमले कर रहा है.
इस्लामिक स्टेटImage copyrightAP

No comments:

Post a Comment