Wednesday, 2 December 2015

बाजी राव की भूमिका में सलमान खान से बेहतर रणवीर सिंह? प्रियंका ने पढ़ें क्या कहा

बाजी राव की भूमिका में सलमान खान से बेहतर रणवीर सिंह? प्रियंका ने पढ़ें क्या कहा
रणवीर सिंह
मुंबई: फ़िल्म 'बाजी राव मस्तानी' में उनकी पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने बाजी राव की भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह की जमकर तारीफ़ की है। प्रियंका ने रणवीर की तारीफ़ करते हुए उन्हें सलमान खान से भी बेहतर क़रार दिया।

फ़िल्म के एक प्रमोशनल इवेंट पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि बाजी राव और मस्तानी की भूमिका को रणवीर और दीपिका से बेहतर तरीक़े से कोई और कर सकता है।"

दरअसल करीब 12 साल पहले संजय लीला भंसाली फ़िल्म 'बाजी राव मस्तानी' सलमान ख़ान के साथ बनाने वाले थे मगर किन्ही कारणों से सलमान ख़ान के साथ ये फ़िल्म नहीं बन पाई और लंबे इंतज़ार के बाद आख़िरकार संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह के साथ फ़िल्म बनाई। ऐसे में जब प्रियंका चोपड़ा से ये सवाल पूछा गया तब प्रियंका ने कह दिया कि रणवीर सिंह से बेहतर कोई इस भूमिका को नहीं निभा सकता।

प्रियंका ने कहा, "बहुत सारी फिल्में बनती हैं जिनमें कई लोग अंदर बाहर होते हैं। मैंने भी बहुत सारी फिल्में की हैं जिसे पहले कोई और करने वाला था और बहुत सारी ऐसी भी फिल्में हैं जिन्हें मैंने छोड़ दिया और बाद में किसी और अभिनेत्री ने किया है। मगर फ़िल्म के टाइटल में जिसका नाम होता है फ़िल्म भी उसी की होती है।''
 


.

No comments:

Post a Comment