Monday, 7 December 2015

अबु सलेम ने जेलर पर लगाया रिश्वत व जान से मारने का आरोप

०लखनऊ व दिल्ली कोर्ट स्थानांतरण पर रिश्वत और विषाक्त इंजेक्शन से मौत का आरोप
मुंबई। तलोजा जेल में बंद अंडरवल्र्ड डॉन ने जेल अधीक्षक पर आरोप लगाया है कि जेल अधीक्षक उसे जहरीला इंजेक्शन देकर मारना चाहता है। २५ नवम्बर को जेल प्रशासन को दिए बयान में अबु सलेम ने कहा है कि जेल अधीक्षक जहरीला इंजेक्शन देकर मुझे मारने की साजिश रच रहा है। इसमें जेल के मेडिकल स्टाफ से जुड़े कुछ लोग भी शामिल हैं। सलेम ने यह बयान जांच समिति के सामने दिया है। उसने बताया कि जेल के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उसे बताया है कि तलोज जेल अधीक्षक और डॉक्टर बंसोदे इंजेक्शन या और किसी माध्यम से मुझे जहर देकर मारना चाहते हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण प्राकृतिक बताया जाएगा। सलेम ने जेल अधीक्षक पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। सलेम ने कहा कि जेल अधीक्षक जाधव और डॉक्टर बंसोदे ने लखनऊ और दिल्ली कोर्ट जाने की अनुमति के बदले उससे तीन लाख रूपए मांगे हैं।

No comments:

Post a Comment