Monday, 7 December 2015

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी कोहरे की चादर, राजधानी जैसी टे्र्रने देरी से चल रही

नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली-एनसीआर के लिए सोमवार का दिन सीजन का अब तक का सबसे घने कोहरे का दिन साबित हुआ है। गौरतलब है कि फरीदाबाद के पलवल स्टेशन पर इतना कोहरा छाया हुआ था कि ५० मीटर की दूरी भी देखना मुश्किल था। कोहरा इतना ज्यादा कि सुपरफास्ट राजधानी एक्सप्रेस भी बैलगाड़ी की स्पीड में चलने को मजबूर हुई। कोहरे के कारण अन्य लोकल ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। लोकल ट्रेनों से सवारी करने वाले दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रो के अनुसार सोमवार को छाए कोहरे से ५० हजार रेल यात्री प्रभावित हुए हैं।

No comments:

Post a Comment