Monday, 7 December 2015

जेल में सहारा प्रमुख ने विशेष सुविधाओं पर चुकाए 1.23 करोड़ रु

०२४ हजार करोड़ रु. भुगतान हेतु प्रयुक्त कार्यालय स्टाफ सहित अत्याधुनिक सुविधायें 
०निवेशकों के करीब साढ़े सात लाख रुपए अब भी बकाया
नईदिल्ली। निवेशको के करोड़ों रुपये लौटा पाने में अक्षम के आरोप में वैâद सहारा ग्रुप के चीफ सुब्रत रॉय द्वारा तिहाड़ जेल में सुविधाओं का उपयोग करने के लिए १.२३ करोड़ रुपए चुकाए गये हैं। मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को दी गई जानकारी में बताया गया कि सुब्रत रॉय ने तिहाड़ जेल में एक साल तक अपना मिनी ऑफिस चलाया था। इस दौरान उन्होंने एसी, वाई-फाई, वीडियो कॉन्प्रेंâिंसग, लैपटॉप, डेस्कटॉप और स्टेनोग्राफर जैसी सुविधाओं का उपयोग किया था। हालांकि अभी भी रॉय को करीब साढ़े सात लाख रुपए चुकाने हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने २०१२ में सहारा ग्रुप को निवेशकों के २४ हजार करोड़ रुपए लौटाने को कहा था। कोर्ट ने कहा था कि सुब्रत रॉय दस हजार करोड़ रुपए देकर जमानत ले लें। इनमें से पांच हजार करोड़ रुपए उन्हें वैâश और बाकी बैंक की गारंटी रखनी होगी। हालांकि सुब्रत रॉय ये राशि नहीं लौटा पाए। इसी वजह से उन्हें जेल में रखा गया। इस पर उन्होंने अपनी संपत्ति बेचने के लिए तिहाड़ जेल में कुछ सुविधाएं मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया था। इसके बाद सुब्रत रॉय के लिए जेल में ही मिनी ऑफिस खोला गया था। हालांकि ये सुविधा १२ नवंबर को खत्म हो गई। इसके बाद उन्हें नार्मल सेल में भेजकर स्पेशल र्सिवस को खत्म कर दिया गया। इस दौरान सुब्रत रॉय पहली बार बीते अगस्त में १० दिनों के लिए स्पेशल यूनिट में शिफ्ट हुए थे। रॉय को एसी रूम दिया गया। इस दौरान रॉय ने न्यूयॉर्वâ और लंदन के दो बड़े होटलों को बेचने के लिए इसी रूम में बैठकर डील की। इन १० दिनों में कोर्ट ने उन्हें वाई-फाई और वीडियो कॉन्प्रेंâस जैसे सुविधाओं के इस्तेमाल की इजाजत दी थी। रॉय को वंâपनी के अफसरों और अपने बेटों से मुलाकात करने की इजाजत मिली। उन्हें एक स्टेनोग्राफर और कुछ असिस्टेंट भी रखने दिए गए, जो सुबह ६ बजे से रात ८ बजे तक रॉय की मदद करते थे।

No comments:

Post a Comment