चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने गुरूवार को चेन्नई और इसके उपनगरीय इलाकों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि हवाई जहाज में सवार मुख्यमंत्री ने मानसून के इस प्रकोप के कारण हुए नुकसान का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाद में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली। उन्होंने चेन्नई और बाढ़ प्रभावित अन्य जिलों में ाqस्थति से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी बुधवार को दी थी। ओपनीरसेल्वम समेत विभिन्न मंत्रियों को विभिन्न जिलों में राहत कार्यों का प्रभार संभालने के लिए तैनात किया गया है। बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित चेन्नई और अन्य जिलों के लोगों तक राहत पहुंचाने का जिम्मा कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सौंपा गया है।
No comments:
Post a Comment