नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चेन्नई में हुई जनहानि और अवसंरचना को गंभीर नुकसान होने पर दुःख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि तमिलनाडु के लोग धैर्य और संयम के साथ इससे उबर आएंगे। दरअसल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने एक संदेश में कहा है कि `भारी बारिश के कारण चेन्नई में हुई जनहानि और अवसंरचना को गंभीर नुकसान पहुंचने से दुखी हूं। इस मुाqश्कल घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं तमिलनाडु के लोगों के साथ हैं।’ राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यकीन है कि तमिलनाडु के लोग धैर्य और संयम के साथ इस त्रासदी से उबर आएंगे। गौरतलब है कि चेन्नई और इसके उपनगरीय इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण सैंकड़ों घर और दफ्तर डूब गए हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
No comments:
Post a Comment