ब्राज़ील की संसद का कहना है कि वो राष्ट्रपति दिल्मा रुसेफ के ख़िलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू कर रही है.
संसद के निचले सदन के स्पीकर एदुआर्दो कुन्हा ने घोषणा की कि वो पिछले साल के बजट के प्रबंधन में कानून तोड़ने के आरोपों के आधार पर ये महाभियोग की कार्यवाही शुरू कर रहे हैं.
महाभियोग की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए सदन के दो तिहाई सदस्यों के समर्थन की ज़रूरत होगी.
रुसेफ ने पिछले साल ही दोबारा राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था, लेकिन आर्थिक संकट के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से घटी है.
इसके अलावा सरकारी तेल कंपनी पेत्रोब्रास में घपले के आरोपों ने भी रुसेफ की छवि को नुकसान पहुंचाया है.
No comments:
Post a Comment