Thursday, 10 December 2015

‘जाने क्या होगा रामा रे’ सेट पर सुप्रिया पाठक बेहोश

मुंबई। सुप्रसिद्ध एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक टेलीविजन धारावाहिक ‘जाने क्या होगा रामा रे’ और आने वाली फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ की शूिंटग में ना चाहते हुए भी इतनी ज्यादा व्यस्त हो गई हैं कि सीरियल की शूिंटग के दौरान लगभग बेहोश हो गर्इं। सुप्रिया को अपने काम की वजह से मुंबई और मुंबई के बाहर का सफर करना पड़ रहा है। उन्हें इस महीने १० दिन के लिए टीवी सीरियल की शूिंटग करनी थी, लेकिन अस्वस्थता के चलते वह ऐसा नहीं कर पार्इं। एक सूत्र ने बताया कि इस सप्ताह पति पंकज कपूर के साथ एक र्धािमक यात्रा पर जाने से पहले मजबूरन शूिंटग खत्म करने के लिए सोमवार को आर्इं सुप्रिया लगभग बेहोश हो गर्इं थीं।

No comments:

Post a Comment