प्रतीकात्मक चित्र
आईएस विरोधी लड़ाई के लिए अमेरिकी सरकार के दूत ब्रेट मैकगर्क ने ट्विटर पर जानकारी दी कि अबू सालेह अपने दो साथियों के साथ मारा गया। उन्होंने उसे समूह का 'वित्त मंत्री' बताया। अबू सालेह का असल नाम मुवाफक मुस्तफा मुहम्मद अल करमुश है। 42 वर्षीय इस इराकी का यह नाम अमेरिकी विदेश मंत्रालय की सूची में है।
वारेन ने कहा, 'उसका और साथियों का मारा जाना इस संगठन के भीतर वित्त का इंतजाम करने के ज्ञान और प्रतिभा का अंत है।' सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इस हवाई हमले में आईएस की वित्त व्यवस्था से जुड़े दो और व्यक्ति मारे गए हैं। इन दोनों की पहचान अबू मरियम और अबू वकमान अल-ट्यूनिस के रूप में की गई है।
No comments:
Post a Comment