Thursday, 10 December 2015

भारत और पाकिस्तान नहीं खेलते तो विश्व क्रिकेट पर असर नहीं : युसूफ

 केवल कमाई के लिए श्रृंखला चाहता है पीसीबी
कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ ने कहा कि भारत के खिलाफ श्रृंखला नहीं होने से विश्व क्रिकेट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। युसूफ ने कहा कि पीसीबी इस श्रृंखला को लेकर बेवजह की हायतौबा मचा रहा है क्योंकि उसको केवल कमाई नजर आ रही है। इसके न होने से खेल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इस प्रर्व बल्लेबाज ने कहा कि भारत-पाक क्रिकेट के बीच श्रृंखला विश्व क्रिकेट के लिये जरूरी हैं जैसी बातें आधारहीन हैं। हम काफी पहले से एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं और इससे हमारे क्रिकेट पर कोई असर नहीं पड़ा है।
उन्होंने कहा कि उनके खेलने के दौरान सिर्पâ २००४ से २००७ के बीच देनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ नियमित द्विपक्षीय श्रृंखलायें खेलीं थीं।
उन्होंने कहा,“ इसके अलावा हमेशा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट में काफी अंतराल रहा है। इससे भारतीय या पाकिस्तानी क्रिकेट की तरक्की नहीं रूकी है। हम एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेलेंगे तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खत्म नहीं हो जायेगा।” युसूफ ने कहा कि पीसीबी को ईमानदारी से कहना चाहिये कि वे भारत के खिलाफ इसलिये खेलना चाहते हैं क्योंकि इससे उन्हें काफी कमाई होगी।उन्होंने कहा,“ मुझे इसमें सिर्पâ कमाई का नजरिया दिखता है। जहां तक मैं जानता हूं , पीसीबी के पास पैसे की कमी नहीं है क्योंकि उसके वेतनमान पर मोटी तनख्वाह लेने वाले कर्मचारी है और बोर्ड अधिकारियों की यात्रा पर भी भारी खर्च होता है।” इसलिए बोर्ड भारत के साथ खेलने की अहमियत और जरूरत पर बात करना बंद करे।उन्होंने कहा कि इसकी बजाय पीसीबी को खेल की बेहतरी के लिए घरेलू क्रिकेट का ढांचा सुधारना चाहिये।

No comments:

Post a Comment