Thursday, 10 December 2015

अजमल कसाब जिन्दा : फरीदकोट शाला के प्रधानाध्यापक का दावा

लाहौर। अडियाला जेल रावलिंपडी में आतंकवाद-रोधी अदालत इस्लामाबाद के न्यायाधीश ने बुधवार को एक सुनवाई के दौरान फरीदकोट के प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर मुदाqस्सर लखवी के हवाले से बताया कि अजमल कसाब अभी जिन्दा है। फरीदकोट के प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर मुदाqस्सर लखवी ने बताया कि उन्होंने जिस कसाब को पढ़ाया था वह िंजदा है। अजमल कसाब इस स्वूâल में तीन साल तक पढ़ा था। हेडमास्टर ने अजमल कसाब के िंजदा होने का दावा कर अभियोजन पक्ष के लिए शा\मदगी वाली हालत पैदा कर दी। उन्हें कुछ प्रासंगिक रिकॉर्डों के साथ उस अवधि का रिकॉर्ड पेश करना था, जब अजमल कसाब वहां पढ़ा था लेकिन वह कुछ और ही कहते रहे। अभियोजन पक्ष भी उनसे सही ढंग से जिरह करने में विफल रहा। बुधवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहाकार सरताज अजीज के बीच हुई बैठक में पाकिस्तान ने भारत को आश्वासन दिया था कि मुंबई हमलों के मामले की सुनवाई के जल्द पैâसले के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment