Friday, 4 December 2015

चेन्नई के कई इलाक़ों में बिजली बहाल

बाढ़ के कारण सड़क पर नाव और मोटरसाइकिलImage copyrightEPA
भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहे हैं.
बारिश और बाढ़ से प्रभावित हज़ारों लोगों के पास खाना और दवाइयां पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.
अपने घर डूब जाने का बाद कई लोग अस्थाई शिविरों में रह रहे हैं.
अब तक बाढ़ से 280 लोगों की मौत हो चुकी है.
बीबीसी संवाददाता संजॉय मजूमदार ने बताया कि चेन्नई के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था दोबारा चालू कर दी गई है.
चेन्नई एयरपोर्ट से शनिवार को कुछ उड़ानों के चालू किए जाने की भी उम्मीद है. हवाई पट्टी पर पानी भर जाने के कारण चेन्नई से आने जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं.
राहत कार्यImage copyrightEPA
अपने बेटे के शव को आद्यार नदी के पानी में बहता देखने के बाद एक मां का हालImage copyrightAP
Image captionअपने बेटे के शव को आद्यार नदी के पानी में बहता देखने के बाद एक मां का हाल
राहत कार्यImage copyrightAP
राहत कार्यImage copyrightEPA
जल्द ही आंशिक रूप से रेल सेवाएं भी बहाल की जाएंगी.
बाढ़ से लोगों की संपत्ति को भारी नुक़सान पहुंचा हैImage copyrightEPA
Image captionबाढ़ से लोगों की संपत्ति को भारी नुक़सान पहुंचा है
पिछले 100 सालों में तमिलनाडु में हुई अब तक की सबसे अधिक बारिश है. इसका कारण जलवायु परिवर्तन को माना जा रहा है.
शहर के कई निवासियों का मानना है कि शहर को इस तरह के बड़े मौसमी बदलावों के लिए उपयुक्त तैयारियों की ज़रूरत है.
बीबीसी संवाददाता के अनुसार कई नौकरीपेशा लोग कह रहे हैं कि बाढ़ से उन्हें भारी क्षति हुई है और अपनी ज़िंदगी दोबारा शुरू करने के लिए उन्हें सरकार से आर्थिक मदद का ज़रूरत है

No comments:

Post a Comment