Friday, 4 December 2015

आईएस पर हमले इराक़ युद्ध जैसे नहीं: ब्लेयर

Image copyrightREUTERS
पूर्व ब्रितानी प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने बीबीसी से कहा कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट को निशाना बनाने के लिए शुरू की गई ब्रिटेन की कार्रवाई को इराक़ पर हमला करने जैसा नहीं माना जाना चाहिए.
टोनी ब्लेयर ने कहा कि मौजूदा कार्रवाई 2003 के युद्ध से अलग है क्योंकि अभी अरब जगत में पश्चिम के सहयोगी मौजूदा हैं, जो उस वक़्त नहीं थे.
उन्होंने कहा कि इराक़ और लीबिया में संघर्ष के अनुभव से कहा जा सकता है कि चरमपंथ के ख़िलाफ़ व्यापक लड़ाई के लिए सिर्फ 'तानाशाहों से निपट लेना' काफ़ी नहीं है.
Image copyrightReuters
सीरिया में हवाई हमलों के लिए बुधवार को ब्रितानी संसद की अनुमति मिलने के बाद आईएस को निशाना बनाने के लिए ब्रितानी वायुसेना के लड़ाकूओं को तैनात किया गया है.
गुरुवार को टोरनाडो लड़ाकू विमानों ने आईएस के छह ठिकानों पर बम गिराए.
Image copyrightWelayat Salahuddin via AFP
ब्लेयर ने बीबीसी से कहा, "यदि हम सोचें कि भी हम अपने आप को सीरिया से अलग रखते हैं तो हम ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि इससे हमारे बहुत से हित जुड़े हुए हैं."
उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को पेरिस में हुए हमलों से पता चला है कि अगर आईएस को और ताक़त हासिल करने का अवसर दिया गया, तो वो यूरोप और अमरीका और पश्चिमी देशों को अपना निशाना बनाएंगे.
उन्होंने कहा, "9/11 हमले के बाद इस क्षेत्र के बहुत सारे देश सोचते थे कि देखिए यह आपकी समस्या है, आप खुद इसका समाधान निकालो लेकिन अब यह सभी देश चरमपंथ की समस्या से जूझ रहे हैं और उससे लड़ रहे हैं."
"अब सभी देश एक गठबंधन बना रहे हैं. ऐसा अवसर पहले नहीं आया."
ब्लेयर 2003 के इराक़ युद्ध में की गई ग़लती के लिए पहले ही खेद जता चुके हैं. वह मानते हैं कि इस बात में सच्चाई है कि यह युद्ध इस्लामिक स्टेट के उदय की वजह बना.

No comments:

Post a Comment