डयूनेडिन। न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ १२२ रनों से शानदार जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए ४०५ रनों का मुाqश्कल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम २८२ रनों पर ही आउट गई। अंतिम दिन श्रीलंका के सात खिलाड़ियों के पास पूर समय था लेकिन वह दिन भर बल्लेबाजी करने में असफल रहे और लंच के बाद उसकी पूरी टीम २८२ रनों पर ही सिमट गई। श्रीलंका ने तीन विकेट पर १०९ रन से आगे खेलना शुरू किया तो केवल दो बल्लेबाजों दिनेश चंदीमल और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने दिन का खेल शुरू होने पर कुछ देर तक संघर्ष किया और चौथे विकेट के लिए ५६ रन जोड़े, पर इन दोनों के आउट होने के बाद लंकाई टीम ढह गई। मैथ्यूज (२५ ) को नील वैगनर ने बोल्ड किया जबकि इसके १७ गेंद बाद माइकल सैंटनर ने श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले चंदीमल (५८) को पवेलियन की राह दिखाई। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की यह श्रीलंका पर यह पिछले तीन वर्षों में लगातार तीसरी जीत है। ब्रैंडन मैकुलम के अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर २६७ रन पर समाप्त घोषित करने के बाद श्रीलंका के पास ४०५ रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पांच सत्र से भी अधिक का समय था। आज सुबह जब पिछले दिन बारिश की बाधा के कारण बर्बाद हुए समय की भरपाई करने के लिए खेल आधे घंटे पहले शुरू किया गया था।
No comments:
Post a Comment