Monday, 14 December 2015

झुग्गियां तोड़ने पर राजनीतिक सियासत हुई गर्म

नई दिल्ली। दिल्ली के शकूरबस्ती में झुग्गियों को उजाड़े जाने को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। इस मुद्दे को आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस लोकसभा में उठाएगी। वहीं तमाम दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस और आप एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। वहीं आप, टीएमसी, जेडीयू ने इसे लेकर संसद में सरकार को घेरने का ऐलान किया है। रेलवे की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलने की तैयारी है। आप-टीएमसी ने ने इसे लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है। इसके विरोध में आप और तृणमूल सांसद संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के बाहर धरना दिया। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर रेलमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच शकूर बस्ती में झुग्गियां तोड़े जाने पर सियासत गरमाती जा रही है। शकूरबस्ती की ५०० झुग्गियां तोड़े जाने पर आम आदमी पार्टी, जेडीयू और टीएमसी एक साथ खड़ी नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार झुग्गियों को तोड़ जाने को लेकर रेलवे के बहाने केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है तो वहीं टीएमसी और जेडीयू ने इस मामले को संसद में उठाने का फैसला किया है। टीएमसी ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाने के लिए नोटिस दिया है। टीएमसी और आम आदमी पार्टी के सांसद झुग्गियों को तोड़े जाने के खिलाफ संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन भी करेंगे। उधर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शकूरबस्ती का दौरा करेंगे। राहुल ने इसे लेकर आप सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार है और वहीं इसके लिए जिम्मेदार है। राहुल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सदन में गाँधी प्रतिमा के नीचे क्यों धरना दे रही है, उन्ही के शासन में ही तो उनकी झुग्गियां उजाड़ी गई हैं। उधर, केजरीवाल ने राहुल पर पलटवार करते हुए उन्हें बच्चा बता दिया।

No comments:

Post a Comment