Monday, 14 December 2015

मुम्बई हमले 26/11 आरोपियों की सजा पर हाफिज ने दी चुनौती

इस्लामाबाद। मुम्बई विस्फोट २६/११ का मास्टरमाइंड और आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने मुंबई हमलों को लेकर भारत को चुनौती दी है। हाफिज ने कहा कि मुंबई हमले को ७ साल बीतने के बाद अभी तक भारत दोष साबित नहीं कर सका और कयामत तक साबित नहीं कर सकेंगे। हाफिज ने ाqट्वटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह मुंबई हमलों को लेकर भारत को चुनौती देता नजर आ रहा है। हाफिज ने वीडियो जारी कर कहा कि पाकिस्तान सरकार ने तो कुछ नहीं कहा, सुषमा को जवाब देता हूं, तुम मुंबई अटैक को सात साल हो गए साबित नहीं कर सके, कयामत तक इंशा अल्लाह साबित नहीं कर सकते। हाफिज ने एक और ट्वीट कर कहा कि भारत मुंबई हमले का सबूत देने में नाकाम रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ही १९७१ को सबसे खतरनाक आतंकवाद के बारे में कबूल किया है। यहां १९७१ के आतंकवाद से हाफिज का मतलब बांग्लादेश को लेकर भारत-पाकिस्तान के युद्ध से है।
बता दें कि हाल ही में सुषमा स्वराज पाकिस्तान के दौरे से लौटी हैं और दोनों देशों ने समग्र बातचीच के लिए हामी भरी है। साथ ही पाकिस्तान ने मुंबई हमलों की सुनवाई में तेजी दिखाने का वायदा भी किया है। वहीं भारत-पाकिस्तान की बातचत से पहले हाफिज का ये वीडियो भारत को एक करारा झटका है कि उसे खुलेआम चुनौती मिल रही है।

No comments:

Post a Comment