मुंबई। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा रविवार को रितिका सजदेह के साथ विवाह बंधन में बंध गए। मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुए भव्य शादी समारोह में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। इसके अलावा युवराज िंसह, हरभजन िंसह, सुरेश रैना और उमेश यादव भी शादी समारोह में पहुंचे। वहीं आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ यहां पहुंचे। रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। इससे पहले शुक्रवार को अंबानी परिवार ने मुंबई इंडियंस के सितारे रोहित शर्मा और हरभजन िंसह के लिए शानदार पार्टी रखी थी। पार्टी में महेंद्र िंसह धोनी, विराट कोहली, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान सहित कई हस्तियां शामिल हुई थीं। हरभजन ने भी हाल ही में शादी की है। रोहित ने इसी साल आईपीएल के दौरान २८ अप्रैल को मुंबई में गर्लप्रेंâड रितिका से सगाई की थी। रितिका स्पोट्र्स मैनेजर हैं।
No comments:
Post a Comment