Monday, 14 December 2015

हार का असर : गावों को ध्यान में रखकर बजट बनाएगी सरकार

जिला-पंचायत चुनावोंं मेंं हार और 2017 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मेंं रखकर बजट बनाने मेंं जुटी राज्य सरकार 
गरीब-मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी योजनाओं को अमल में लाने की सूचना 
शिक्षा पर जोर : किसानोंं को प्रधानता
अहमदबाद। गुजरात मेंं फरवरी में पेश होने वाले सामान्य बजट की तैयारी शुरु कर दी गयी है। जिला-तहसील पंचायत चुनावों मेंं करारी हार और 2017 के विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखकर बजट तैयार करने की सूचना दी गयी है। वित्तमंत्री सौरभ पटेल और नरहरि अमीन, मुख्य सचिव जी आर अलोरिया आदि की उपस्थिति मेंं पिछले सप्प्ताह बजट पर चर्चा की गयी जिसमें सभी विभागों के सचिव और अधिकारी उपस्थित रहे। वर्ष 2016-17 में ग्रामीण लक्षी बजट बनाने की सूचना दी गयी है। जल्द ही अधिकारियों-मंत्रियों की इस पर बैठक होगी। बजट में गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान मेंं रखकर योजनाओं को शामिल किया जा रहा है। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के बाद राज्य सरकार शिक्षा पर ज्यादा जोर देने पर विचार कर रही है। बजट में किसानों पर अधिक फोकस रहने की भी संभावना है।

No comments:

Post a Comment