सुषमा स्वराज की शरीफ से मुलाकात के मुख्य अंश अपने बयान के दौरान सुषमा स्वराज ने उस सवाल पर भी दिलचस्प जवाब दिया जो कि इन दिनों भारत और पाकिस्तान दोनों जगह मीडिया में छाया हुआ है। पाक में सुषमा ने क्यों पहनी हरी साड़ी और क्यों बोली उर्दू? दरअसल सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान दौरे के दौरान हरी साड़ी पहनी थी और पाक मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उर्दू का प्रयोग किया था। सुषमा ने आलोचकों को दिया करारा जवाब सुषमा स्वराज की इन दोनों बातों की जहां पाक मीडिया ने तारीफें की हैं वहीं दूसरी ओर भारत के कुछ लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है जिनको शांत करने के लिए सुषमा स्वराज ने संसद में कहा कि उर्दू केवल पाकिस्तान की जुबान नहीं बल्कि हमारे देश की भाषा है और पाक मीडिया से बात करते हुए इस भाषा में बात करना कौन सा अपराध है। आलोचकों को भगवान बुद्दि दे और रही बात हरी साड़ी की तो मैं बुधवार को अक्सर हरी साड़ी पहनती हूं और उस दिन भी बुधवार था इसलिए मैंने हरी साड़ी पहनी थी, इसे किसी धर्म और देश से जोड़ने वालों के लिए मैं केवल ऊपर वाले से प्रार्थना करती हूं कि ईश्वर उन्हें सदबुद्दि दे। Read more about: sushma swaraj, india, pakistan, muslim, urdu, parliament, media, सुषमा स्वराज, भारत, पाकिस्तान, उर्दू, संसद, मीडिया by TaboolaMore From Our Site तो नास्त्रेदमस ने कर डाली थी इंदिरा और राजीव की मौत की भविष्यवाणी! अधिक ब्याज पद देते थे लोन, ना चुका पाने पर कराते थे जिस्मफरोशी का धंधा अपने क्रोध को शांत करना है तो अपनाइये ये ईजी वास्तु टिप्स
No comments:
Post a Comment