Monday, 28 December 2015

गुजरात: ई-वोिंटग से होगें पंचायत चुनाव

अहमदाबाद। गुजरात सरकार पंचायत चुनावों में भी ई-वोंटिग शुरू करने की योजना पर विचार कर रही है। ई-वोिंटग की सुविधा सभी आठ नगर निगमों के मतदाताओं के लिए उपलब्ध है। जिला, तालुका और ग्राम पंचायतों के मतदाताओं को अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, एक निर्णय लेने से पहले, राज्य का पंचायत विभाग इस परियोजना की व्यवहार्यता का पता लगाने के भारत के साथ-साथ अन्य देशों से भी जानकारी एकत्रित कर रहा है। गुजरात के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री जयंती कवादिया के अनुसार उनके विभाग द्वारा राज्य के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनोqक्टविटी के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। जयंती कवादिया ने कहा कि हमारा विभाग वर्तमान में इस बारे में पता लगा रहा है कि क्या भारत या विश्व के किसी भाग में ऐसी सुविधाएं हैं कि नहीं और अगर हैं तो इसका प्रयोग वैâसे होता है। हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों में पूरे गुजरात में राज्य चुनाव आयोग द्वारा ६ नगर निगमों में ई-वोिंटग की सुविधा शुरू की गयी थी हालांकि इसे कोई उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी थी और इन ६ नगर निकायों में ९५.९ लाख मतदाताओं में से केवल ८०६ लोगों ने ही ई-वोिंटग को वरीयता दी थी।
गुजरात राज्य निर्वाचन आयोग देश में पहला ऐसा पहला निर्वाचन आयोग था जिसने राज्य में नगर निगम क्षेत्रों में लोगों को यह सुविधा प्रदान की थी। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव एम.वी. जोशी का कहना है कि यदि पंचायती राज विभाग ई-वोिंटग के लिए तैयार होता है तो निर्वाचन संस्था इस प्रक्रिया के लिए को लागू करने के लिए तैयार हैं। हमने ५ साल पहले शहरी विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद नगर निगमों में ई-वोिंटग शुरू की थी और पंचायत चुनावों में इसका लाभ उठाने के लिए, पंचायती विभाग को इसके लिए भी अधिसूचना जारी करनी होगी।

No comments:

Post a Comment