– ट्रेन ५ कोच छोड़कर आगे बढ़ने से सभी ट्रेनों पर पड़ा असर
नई दिल्ली। नई दिल्ली से चलकर कोलकाता तक जाने वाली डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह कारीसाथ स्टेशन के समीप दो भागों में बंट गयी। इस दौरान ट्रेन पांच बोगियों को छोड़कर करीब दो मीटर तक आगे बढ़ गयी। चालक को जब जानकारी हुई, तो उसने ट्रेन रोक दी। इससे ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इसका असर डाउन में चलने वाली अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा। नतीजा हुआ कि दिल्ली-पटना राजधानी व दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस के अलावा पटना-कुर्ला सुपर फास्ट अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रही। ट्रेन में सवार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हुआ यह कि नई दिल्ली-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की सुबह करीब चार बजकर दस मिनट पर कारीसाथ स्टेशन पार कर रही थी। स्टेशन के आगे एडवांस स्टार्टर के समीप राजधानी कपलिंग की शिकार हो गयी। ऐसे में बोगी संख्या इआर ०५००५६ और इआर ०५८०९० अलग-अलग भागों में बंट गयी। इंजन से जुड़ी ट्रेन की बोगियां तो करीब दो मीटर तक चली गयी, पर पांच बोगियां खड़ी रह गयी। इस क्रम में चालक को वैक्यूम का झटका महसूस हुआ और उसने ट्रेन रोक दी। उसने उतर कर देखा, तो पता चला कि पांच बोगियां पीछे छूट गयी हैं। इसके बाद ट्रेन पर सवार मेंटनेंस स्टाफ द्वारा गड़बड़ी को दूर किया गया। करीब एक घंटे बाद पांच बजकर पंद्रह मिनट पर ट्रेन आगे रवाना हो सकी।
– हाजीपुर के जीएम भी करते रहे ट्रेन खुलने का इंतजार
नई दिल्ली-कोलकाता राजधानी में कपलिंग होने से दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के डाउन लाइन पर करीब घंटे भर आवागमन बाधित रहा। इससे नई दिल्ली-पटना राजधानी कारीसाथ होम सिगनल पर और उसके पीछे दिल्ली-गुवाहाटी राजधानी खड़ी रही। पटना-कुर्ला सुपर फास्ट ट्रेन भी बिहिया में खड़ी रही। सूत्रों के अनुसार हाजीपुर के जीएम भी नई दिल्ली-पटना राजधानी में सवार थे। ऐसे में उनको भी घंटों ट्रेन खुलने का इंतजार करना पड़ा। वहीं राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन से बाहर खड़ा रहने से रेल प्रशासन की सांस अटकी रही।

No comments:
Post a Comment