ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि सीरिया में तथाकथित इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों को निशाना बनाने के मिशन में 'कुछ समय' लग सकता है और इसके लिए दृढ़ता की ज़रूरत होगी.
इससे पहले ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि रॉयल एयरफ़ोर्स (आरएएफ़) के टॉरनेडो विमानों ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण वाले तेल के ठिकानों पर 'सफल' हवाई हमले किए हैं.
इन हमलों के बाद ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि सीरिया में कार्रवाई के लिए 'धैर्य' की ज़रूरत होगी.
उन्होंने कहा, ''हम अपने पायलटों से जो करने के लिए कह रहे हैं वो जटिल और मुश्किल है. ऐसे में हमें उन पायलटों और उनके परिवार के साथ होना चाहिए जो इस महत्वपूर्ण काम को अंजाम दे रहे हैं.''
डेविड कैमरन ने कहा कि सीरिया में इस मिशन को मंज़ूरी देने का फैसला 'देश के लिए अच्छा है'.
No comments:
Post a Comment