Thursday, 3 December 2015

अमरीकी सेना में लड़ाकू सैनिक बनेंगी महिलाएं

अमरीकी सेना में महिला सैनिकImage copyrightAP
अमरीकी रक्षा मंत्री एश कार्टर ने घोषणा की है कि देश की सेना में लड़ाकू सैनिक के तौर पर काम करने के अवसर महिलाओं को भी मिलेंगे.
एश कार्टर ने कहा कि अमरीकी सेना देश की प्रतिभा से ख़ुद को अलग नहीं रख सकती है.
उन्होंने कहा कि महिलाएं सेना में टैंक चला सकेंगी, मोर्टार से गोले दाग सकेंगी और लड़ाई में सैनिकों का नेतृत्व भी कर सकेंगी.
रक्षा मंत्री ने इस बदलाव को अमल में लाने की योजना बताने के लिए सशस्त्र बलों को 30 दिन का समय दिया है.
अमरीकी रक्षा मंत्री का ये बयान सेना के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष के उस बयान से एकदम अलग है जिसमें उन्होंने कहा था कि मरीन कोर में जंगी भूमिकाओं में महिलाओं को अलग रखा जाना चाहिए.

No comments:

Post a Comment