सोशल मीडिया के किंग मार्क जकरबर्ग पिता बन चुके हैं। पिता बनने के पीछे मार्क और उनकी पत्नी प्रिसिला की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। आज की तारीख में मार्क जकरबर्ग दुनिया के दूसरे सेल्फ मेड अरबपति हैं। जकरबर्ग की पहचान इंडस्ट्री में सबसे तेज दिमाग के रूप में है। लेकिन जकरबर्ग को जब प्यार हुआ तो नाम, प्रसिद्धी और ग्लैमर सब कुछ पीछे छूट गया। उन्हें भी एक आम इंसान की तरह प्यार हुआ। जकरबर्ग बेहद ही रोमांटिक शख्स हैं और इनके पास बताने के लिए एक खूबसूरत रोमांटिक कहानी भी है। हम यहां बता रहे हैं मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान की दिलचस्प लव स्टोरी…
मार्क जकरबर्ग की मुलाकात बेहद खास थी। इसे जानकर इंटरनेट से जुड़े लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं। जकरबर्ग की मुलाकात 2003 में बोस्टन में एक पार्टी के दौरान हुई थी। दिलचस्प है कि दोनों की मुलाकात एक अजनबी जगह पर हुई। ये वॉशरूम के लिए वेटिंग लाइन में लगे थे। जल्द ही हार्वर्ड के ये दोनों स्टूडेंट एक दूसरे को डेट करने लगे। कुछ समय बाद मार्क ने अपने जीवन में एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने एक कंपनी चलाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। मार्क ने इस कंपनी का नाम रखा फेसबुक।
सच्चे प्यार में में दूरी समस्या नहीं
दूरी और मार्क के काम में डूबे रहने की लत के बावजूद प्रिसिला चान हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। जब जकरबर्ग कुछ नहीं थे तभी चान उनको दिल दे बैठी थीं। तब वह एक कॉलेज स्टूडेंट थे। चान का प्यार मार्क के स्टूडेंट होने से उनके अरबपति बनने तक अडिग रहा। यह दोनों के बीच एक दूसरे के लिए था। प्रसिद्धि और भाग्य के मुकाबले दोनों के बीच कमिटमेंट कहीं ज्यादा बड़ा था। प्रिसिला को बाल चिकित्सा में महारत हासिल है। इस मामले में प्रिसिला से ही प्रेरित होकर जकरबर्ग ने फेसबुक पर ऑर्गन डोनेशन को प्रोत्साहित किया। और हां, प्रिसिला पहली शख्स हैं जिन्होंने पांच फरवरी, 2005 को फेसबुक जॉइन किया। मार्क जब कैलिफोर्निया शिफ्ट हुए तो प्रिसिला का प्यार और मजबूती से सामने आया। प्रिसिला भी वहीं शिफ्ट हो गईं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में चान मेडिकल स्टूडेंट बन गईं।

फेसबुक का रोमैंटिक सफर
प्रिसिला की फेसबुक पोस्ट से समझा जा सकता है कि मार्क से उनकी रिलेशनशिप कितनी गहरी है। इस कपल की प्रोफाइल पिक से उनके यादगार क्षणों को आसानी से महसूस किया जा सकता है। प्रिसिला के ग्रैजुएशन, सफर, पार्टियों के रोमैंटिक पल और अपने पालतू कुत्ते के साथ गुजारे क्षण सब कुछ फेसबुक के जरिए लोगों तक पहुंचा।

भरोसेमंद रिलेशनशिप का गुप्त मंत्र रिलेशनशिप में आने के बाद प्रिसिला ने मार्क के सिर पर ताकत को हावी नहीं होने दिया। दोनों के बीच जब प्रेम प्रसंग चल रहे थे तब भी प्रिसिला ने मार्क के लिए सख्त नियम बनाकर रखे थे। वह 100 मिनट से ज्यादा अकेले नहीं रह सकते थे और हफ्ते की एक रात डेट के लिए फिक्स होती थी। मार्क एक आज्ञाकारी बॉयफ्रेंड बन चुके थे क्योंकि प्रिसिला ने कोई और विकल्प नहीं दिया।
बेशर्त मोहब्बत
प्रिसिला ने जब मेडिकल से ग्रैजुएशन पूरा किया तो 2012 में यह दिलचस्प लव स्टोरी एक और मील का पत्थर पार कर चुकी थी। इस मौके को इन कपल ने शादी की घोषणा के तौर पर इस्तेमाल किया। मार्क ने अपने सभी दोस्तो को यह कहकर आमंत्रित किया कि प्रिसिला की ग्रैजुएशन पार्टी है। 100 अतिथियों की मौजूदगी में मार्क ने अपनी शादी की घोषणा की। मार्क ने सिंपल सी एक रिंग पहनाई। इसे मार्क ने खुद ही डिजाइन किया था। इस पार्टी के बाद यह जोड़ी घर नहीं गई बल्कि हनीमून के लिए इटली रवाना हो गई।

प्यार होने पर किसी एक साधारण इंसान की तरह मार्क ने फेसबुक पर प्रिसिला के साथ अपनी फीलिंग्स को साझा किया था। 5 नवंबर 2014 को मार्क ने फेसबुक पर लिखा, ‘आज के दिन ही 11 साल पहले मेरी मुलाकात एक शानदार लड़की से हुई थी। प्रिसिला, तुमने मुझे स्थिर किया। इसके लिए शुक्रिया। एक साथ जीने का मौका देने के लिए तुम्हें धन्यवाद।’
No comments:
Post a Comment