Thursday, 17 December 2015

संत घोषित की जाएंगी मदर टेरेसा

मदर टेरेसाImage copyrightAP
एक रिपोर्ट के मुताबिक़ पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा के दूसरे चमत्कार को मान्यता दे दी है जिसके बाद अगले साल उन्हें संत बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है.
इतालवी कैथोलिक कॉन्फ्रेंस के अख़बार इवेनर ने कहा है कि ये चमत्कार कई ब्रेन ट्यूमरों से पीड़ित एक ब्राजीली व्यक्ति से उपचार से जुड़ा है.
मदर टेरेसा को 2003 में पोप जॉन पॉल द्वितीय ने धन्य घोषित किया था जो संत बनाए जाने की प्रक्रिया का पहला चरण है.
मदर टेरेसा को कोलकाता की झुग्गी बस्तियों में उनके काम के लिए शांति के नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.
उनका 1997 में निधन हुआ था.

No comments:

Post a Comment