एक इसराइली अधिकारी का कहना है कि इसराइल और तुर्की अपने रिश्तों को सामान्य करने के लिए प्रारंभिक समझौते पर पहुँच गए हैं.
दोनों देशों के रिश्ते में तनाव तब पैदा हुआ था जब इसराइली नौसेना ने 2010 में गज़ा की ओर जा रही एक नौका पर हमला किया. इस हमले में दस तुर्की कार्यकर्ता मारे गए थे.
समझौते के तहत इसराइल हमले में मारे गए लोगों के परिवारवालों को मुआवजा देगा. वहीं तुर्की इसराइल के ख़िलाफ़ सभी मामलों को ख़त्म कर देगा.
हालांकि अभी दोनों ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
रिपोर्ट के मुताबिक़ इसराइल और तुर्की के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच स्विटरज़रलैंड में हुई बैठक में यह समझौता हुआ है.
अधिकारियों के मुताबिक़ वार्ता में इस बात पर भी चर्चा हुई कि राजदूतों के आदान-प्रदान को भी नए सिरे से देखा जाएगा.
इसराइल से तुर्की के बीच एक प्राकृतिक गैस पाइप लाइन को बिछाने को लेकर भी बातचीत हुई है.
फिलहाल गैर आपूर्ति करने वाले प्रमुख देश रूस से तुर्की का सीरियाई सीमा के ऊपर एक रूसी लड़ाकू विमान गिराने को लेकर विवाद चल रहा है.
नौका पर हमले से पहले इसराइल और तुर्की सहयोगी देश की तरह थे. राहत सामग्री से भरी यह नौका गज़ा की तरफ इसराइल की नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रही थी.
No comments:
Post a Comment