न्यूयार्वâ । सीरिया में पिछले पांच वर्ष से जारी गृहयुद्ध को समाप्त कर शांति स्थापित करने के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एकमत से पास कर दिया है। यह प्रस्ताव राजनीतिक बदलाव की प्रक्रिया में सीरियाई राष्ट्रपति बसर अल-असद की भूमिका पर मौन है। सीरिया में बीते पांच वर्षो से हो रही लगातार हिंसा में दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तकरीबन ४० लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। सीरिया में शांति स्थापित करने को लेकर पेश किए गए प्रस्ताव का सुरक्षा परिषद के सभी १५ सदस्यों (पांच स्थायी और दस अस्थायी) ने समर्थन किया। विदेश मंत्री स्तर की हुई बैठक में यूएन महासचिव बान की मून को अगले महीने सीरिया के सरकारी और विपक्षी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है, ताकि िंहसा से जूझ रहे देश में शांतिपूर्ण ढंग से राजनीतिक परिवर्तन लाया जा सके। इस प्रस्ताव में यूएन की सहायता से सीरियाई नेताओं के नेतृत्व में ६ महीने के अंदर राजनीतिक प्रक्रिया शुरू कर संविधान निर्माण का रास्ता साफ करने की बात कही गई है। इसके अलावा १८ माह के अंदर यूएन की निगरानी में चुनाव कराने की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा परिषद बैठक की अध्यक्षता कर रहे अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि मसौदे के जरिये वैश्विक संस्था ने सीरिया में हो रही हत्याओं को रोकने और नई सरकार की जमीन तैयार करने का स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राजनयिक तरीके से सीरियाई जनता को युद्ध और शांति का वास्तविक विकल्प देकर आतंकवादियों के खिलाफ जारी संघर्ष को मजबूती दी जा सकती है
No comments:
Post a Comment