वैâलिर्फोिनया। एक निर्दयी मां ने अपनी एक माह की बेटी को माइक्रोवेव में पांच मिनट तक रखा जिससे उसकी मौत हो गई। का यांग (३४) को नवंबर में फस्र्ट डिग्री मर्डर और बच्ची पर हमले का दोषी ठहराया गया था। मां को २६ साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसकी बेटी ताओ लो वैâलिर्फोिनया के सैक्रीमेंटों में मार्च २०११ में मृत पाई गई थी। उसके मामले की सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूतों से पता चला कि बच्ची के शरीर पर ६० फीसदी जलने के निशान मिले थे। इसमें रेडिएशन के बर्न के निशान भी शामिल थे। बच्ची का शव माइक्रोवेव में पाया गया था। माना जा रहा है कि उसने ढाई से पांच मिनट तक नवजात को माइक्रोवेव में मरने के लिए छोड़ दिया था। यांग ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह एक वंâप्यूटर पर काम कर रही थी। उसने दावा किया कि जब वह सोकर उठी, तो उसने अपनी बेटी को स्पेस हीटर के पास घायल देखा। मगर आखिर में वह टूट गई और उसने कबूल किया कि वह झूठ बोल रही थी।
No comments:
Post a Comment