प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रेमी का आरोपी पिता फरार
प्रेमी का आरोपी पिता फरार है। एसपी शिव प्रसाद उपाध्याय ने संजीदा हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बुनकर कॉलोनी निवासी मुहम्मद राशिद की लड़की संजीदा खातून का अपने पति के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा था। हत्यारोपी मुन्ना के मुताबिक, संजीदा का उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुन्ना संजीदा के साथ शादी करना चाहता था, पर उसके घरवाले इस रिश्ते की इजाजत नहीं दे रहे थे।
शादी के खिलाफ थे घरवाले
घरवाले शादी के खिलाफ थे, मगर संजीदा उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। संजीदा को अपने पति से कुछ रुपये भी मिले थे। इसकी सूचना बाप-बेटे दोनों को थी। उनकी नीयत खराब हो चुकी थी। मुन्ना ने फोन कर संजीदा को घर बुलाया। वह 65,000 रुपये लेकर वह नौ दिसंबर की रात सामान के साथ मुन्ना के घर पहुंच गई थी। वह नौ दिसंबर की पूरा दिन उसके घर में ही रही। रात में मुन्ना ने पिता हम्माद के साथ मिलकर चाकू से उसका गला काटकर हत्या कर दी और शव को कब्रिस्तान के बगल में फेंक दिया था। पुलिस आरोपी हम्माद की तलाश में जुटी है।
No comments:
Post a Comment