Monday, 28 December 2015

मैंने खुद DDCA घोटाले की जांच की है, तथ्यों के साथ बोल रहा हूं : कीर्ति आजाद

मैंने खुद DDCA घोटाले की जांच की है, तथ्यों के साथ बोल रहा हूं : कीर्ति आजाद
कीर्ति आजाद (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: बीजेपी के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद के निलंबन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी लाइन के खिलाफ कुछ भी नहीं किया है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष के इशारे पर नहीं बोल रहा था। लोकसभा अध्यक्ष के कहने पर बोलने के लिए उठा था। संसद में मैं पार्टी और सरकार के लिए बोला था।

डीडीसीए मुद्दे को लेकर उन्होंने नए आरोप लगाते हुए कई कंपनियों के रोल पर सवाल उठाए और कहा कि मैंने खुद इन्वेस्टिगेशन की है। मेरे पास डीडीसीए घोटाले से जुड़े दस्तावेज हैं। मैं तथ्यों के साथ बोल रहा हूं। उन कंपनियों से कॉन्ट्रेक्ट किया गया, जिन्हें कोई अनुभव नहीं था। अगर वह फर्जी नहीं थीं, तो क्या थीं।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
डीडीसीए मुद्दा : बीजेपी ने केजरीवाल से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा, 'आप' ने किया पलटवार

No comments:

Post a Comment