फाइल फोटो
दीपिका के संपंर्क में हैं सिद्धार्थ
उल्लेखनीय है कि दीपिका 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'तमाशा', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी एक के बाद एक कई सफल फिल्मों से बॉलीवुड में नंबर वन की दौड़ में सबसे आगे हैं। सिद्धार्थ से यह पूछे जाने पर कि क्या वह अब भी दीपिका के संपंर्क में हैं, उन्होंने कहा, "हां हम कभी-कभार एक दूसरे से मिल लेते हैं।" सिद्धार्थ और दीपिका कुछ समय एक-दूसरे के साथ रहने के बाद जल्दी ही अलग हो गए थे।
किसी के साथ डेट कर रहा रहे हैं सिद्धार्थ
सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि वह इन दिनों एक नए रिश्ते में हैं। फिल्मकार कौशिक मुखर्जी की फिल्म 'ब्राह्मण नमन' से अपने अभिनय के करियर की पारी शुरू करने जा रहे सिद्धार्थ ने बताया, "मैं किसी के साथ डेट कर रहा हूं, लेकिन किसके साथ यह बताना उस लड़की के नजरिए से सही नहीं होगा।" सिद्धार्थ की फिल्म का प्रीमियर 2016 में होने वाले सनडांस फिल्म समारोह में वर्ल्ड सिनेमा ड्रामाटिक कॉम्पिटिशन के दौरान होगा।
No comments:
Post a Comment