Wednesday, 2 December 2015

पाबंदियों के चलते आज से पाकिस्तान में परिचालन बंद करेगी ब्लैकबेरी

नई दिल्ली। ब्लैकबेरी ने घोषणा की कि वह अगले महीने के अंत तक पाकिस्तान में अपना परिचालन बंद करेगी। पाकिस्तान सरकार द्वारा ब्लैकबेरी की सेवाओं पर पाबंदियां लगाए जाने के चलते वंâपनी देश में परिचालन बंद कर रही है। पाकिस्तान सरकार कनाडाई स्मार्टफोन वंâपनी के यूजर डाटा तक पहुंच की मांग करती रही है।
वंâपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी मार्टी बियर्ड ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि वंâपनी मंगलवार से पाकिस्तान में अपनी सेवाएं बंद करेगी, लेकिन बाद में उसने ३० दिसंबर तक देश से निकलने की बात कही क्योंकि सरकार की मांग पर बातचीत जारी थी। बियर्ड ने कहा कि वंâपनी ने पाकिस्तानी बाजार से बाहर निकलने का निर्णय किया है क्योंकि पाकिस्तान में रहने का मतलब हमारे यूजर्स की निजता की रक्षा करने की प्रतिबद्धता से हटना होगा।

No comments:

Post a Comment