Wednesday, 2 December 2015

चीन से आयातित टायरों पर अंकुश नहीं

नई दिल्ली। सरकार ने तत्काल चीन से टायरों के आयात पर अंकुश लगाने की संभावना से इनकार किया है। सरकार ने कहा कि इस तरह के कदम के लिए यह जल्दबाजी होगा, क्योंकि चीन से टायरों के आयात में मई-जून, २०१५ में ही इजाफा हुआ है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वास्तव में २०१४-१५ में चीन से टायरों का आयात कम हुआ था। यह सिर्पâ मई २०१५-१६ में ही बढ़ा है। मंत्री ने कहा कि सिर्पâ मई-जून, २०१५ के रुख के आधार पर चीन से टायरों के आयात पर अंकुश लगाना जल्दबाजी होगा।

No comments:

Post a Comment