Tuesday, 22 December 2015

भूस्खलन में 85 लापता

बीिंजग। चीन का निर्माण वेंâद्र माने जाने वाले शेनजेन के एक औद्योगिक इलाके में हुए भूस्खलन में ढहे मकानों के मलबे से मंगलवार को एक शव बरामद किया गया। सैंकड़ों बचावकर्मी ८५ लापता लोगों को खोजने के एक बड़े अभियान में जुटे हुए हैं। लापता लोगों में ३२ महिलाएं भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, सुबह छह बजे के आसपास एक शव निकाला गया। सोमवार रात को अधिकारियों ने इस आपदा में लापता हुए लोगों की संख्या को ९१ से घटाकर ८५ कर दिया था। शेनजेन शहर में हुए इस भूस्खलन को सबसे बुरी शहरी भूस्खलन की आपदा कहा जा रहा है। संसूचकों, उत्खनकों और ड्रोनों के इस्तेमाल से करीब तीन हजार बचावर्किमयों ने लगभग पांच मंजिल की ऊंचाई तक जमा हुई मिट्टी की बहुत सावधानी के साथ खुदाई की। रिपोर्ट में कहा गया कि सोमवार को बचावकर्मी मिट्टी में दबे कार्यालय की पहली मंजिल तक पहुंचने के करीब थे। बचाव अभियानों के लिए इस क्षेत्र में पहुंचे विशेषज्ञों ने पांच बड़े गड्ढे खोदे, जिनके जरिए उन्होंने जीवन संसूचकों (डिटेक्टर) की मदद से मलबे में मौजूद िंजदा लोगों का पता लगाने की कोशिश की।
घटनास्थल पर मौजूद एक दमकलकर्मी कुई बो ने कहा कि बचाव कार्य बेहद दुष्कर साबित हो रहा है क्योंकि मिट्टी और कीचड़ से खुदाई वाली जगह भर जाती है। मिट्टी के नीचे शेनजेन के औद्योगिक क्षेत्र की ३३ इमारतें, १४ पैâाqक्ट्रयां, दो दफ्तर, एक वैंâटीन और तीन शयनागार दबे हुए हैं। भूस्खलन एक कचरे के मैदान के रूप में बदली जा चुकी खदान में हुआ है और इसकी असल वजह का पता चलना अभी बाकी है।
ग्वांगदोंग प्रांत के एक भूविज्ञानी पेंग वीिंपग ने कहा कि बढ़ते आकार के कारण कचरे का ढेर आqस्थर हो गया था। औद्योगिक पार्वâ में कार्यरत एक कर्मचारी ने पहचान गुप्त रखने के अनुरोध के साथ कहा कि भारी ट्रक पिछले दो साल से यहां कीचड़ और कचरा लेकर आते हैं, जिससे शोर और प्रदूषण होता है। इसके लिए कई बार शिकायतें भी हुई हैं। शहर के नियम के अनुसार, ऑपरेटरों या सरकारी अधिकारियों द्वारा निर्माण संबंधी कचरे के वेंâद्रों पर नियमित सुरक्षा जांच करनी होती है। आधिकारिक मीडिया के अनुसार, जो क्षेत्र भूस्खलन से प्रभावित हुआ है, उसकी मंजूरी और प्रबंधन की बात अस्पष्ट है।
सूत्रों के अनुसार, आसपास के पहाड़ों की अनियोजित खुदाई और फिर निर्माण के लिए भारी मात्रा में मिट्टी निकाली जाने से पहाड़ियां कमजोर हो गर्इं और आसपास के क्षेत्र में मिट्टी का यह सैलाब आ गया। जीवित बचे लोगों ने कहा कि एक बड़े तालाब ने ऊपर से आती मिट्टी के प्रवाह को धीमा कर दिया वरना हताहतों की संख्या कहीं ज्यादा होती। इस कारण मिट्टी के नीचे आने में हुई देरी ने लोगों को सुरक्षित भागने का मौका दे दिया। मिट्टी सरकने के बाद ९०० लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। शेनजेन के उपमहापौर लियू िंकगशेंग ने कहा कि यह भूस्खलन लगभग ३.८ लाख वर्ग मीटर के इलाके में पैâल गया।
राकेश/२२दिसम्बर/२०१५/ईएमएस

No comments:

Post a Comment