पटना । बिहार में २४ घंटे के भीतर इंजीनियर समेत कुल छह लोगों की हत्याएं होने को प्रदेश में एकबार फिर जंगलराज की वापसी के संकेत माने जा रहे हैं। दरभंगा जिले में २६ दिसंबर को एक निजी वंâपनी में काम करने वाले दो इंजीनियरों की हत्या के बाद लगातार राज्य में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। २४ घंटे में तो कुल छह लोगों की हत्या हुई है जिनमें ताजा मामला वैशाली जिले का है। मंगलवार को अंकित कुमार नामक एक इंजीनियर की लाश वैशाली जिले के बराती गांव में मिली। जिस मारने के बाद यहां से गुजरने वाले हाइवे पर सड़क के किनारे पेंâक दिया गया था। जबकि इससे पहले ही सोमवार को नीतीश कुमार ने गृह विभाग की एक बैठक में पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का आदेश दिया था। साथ ही हत्या की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिदायत भी दी थी। लेकिन वैशाली जिले की घटना ने सरकारी कवायद को बेनकाब कर दिया। वैशाली के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि अंकित की हत्या कार में की गई। उसके गले को रेता गया था। और लाश को हत्या के बाद सड़क पर पेंâक दिया गया। पूरा पुलिस महकमा हत्यारों की तलाश में जुटा है। उधर, नीतीश कुमार प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। मुजरिमों को कड़ी सजा दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment