नई दिल्ली । आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा नए साल के मौके पर दिल्ली में हमला करने का षडयंत्र रच रहे हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया है। आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसद, सेना मुख्यालय और रक्षामंत्रालय को निशाना बना सकते हैं। पाकिस्तान से लश्कर के २० आतंकी भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। इससे पहले भी सुरक्षा एजेंसियां मोदी की सुरक्षा को लेकर को लेकर अलर्ट जारी कर चुकी हैं। ६ दिसंबर को दिल्ली पुलिस की एक एफआईआर में भी खुलासा हुआ था कि लश्कर दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा है। उसके निशाने पर मोदी के अलावा कई अन्य नामी हस्तियां हैं। इससे पहले आईबी ने अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा एजेंसियों को आगाह किया था कि लश्कर के आतंकी एअर इंडिया की काबुल-दिल्ली फ्लाइट को निशाना बना सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में १ दिसंबर को एफआईआर दर्ज की थी। आतंकियों के घुसने की रिपोर्ट शनिवार को आतंकरोधी अदालत को सौंपी गई।
No comments:
Post a Comment