नईदिल्ली। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को जनलोकपाल बिल पर बहस जारी है। इधर, आप सरकार ने जनलोकपाल बिल के ड्राफ्ट में अन्ना के दो सुझावों को शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री अरिंवद केजरीवाल की अध्यक्षता में एक बैठक में ये पैâसला लिया गया। नए ड्राफ्ट के मुताबिक, अब लोकपाल के सेलेक्शन पैनल में हाइकोर्ट के एक और जज और एक विशिष्ट व्यक्ति को शामिल किया गया है। साथ ही लोकपाल के हटाने की प्रक्रिया हाईकोर्ट की निगरानी में हुई जांच के बाद ही शुरू होगी। प्रशांत भूषण ने इन दो मुद्दों पर आपत्ति जताई थी, जिसके अंतर्गत बहाली और पद से हटाने के नियमों में बदलाव के सुझाव हैं। यह पैâसला दिल्ली के सीएम अरिंवद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली वैâबिनेट मीिंटग में लिया गया। इस बदलाव के साथ ही सेलेक्शन पैनल में अब एक और हाईकोर्ट जज और एक एक्सपर्ट होंगे। इसके साथ ही लोकपाल के ऊपर अभियोग तभी लाया जा सकेगा जब हाईकोर्ट में उसके ़िखलाफ आरोपों की जांच शुरू हो गई हो। ये वो िंबदु थे जिसके बिल में नहीं होने पर पूर्व आप नेता प्रशांत भूषण ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे महा-जोकपाल कहा था।
No comments:
Post a Comment