Friday, 4 December 2015

तमिलनाडु बाढ़ग्रस्तों की मदद पर अमरीकी पेशकश

वािंशगटन। बाढ़ग्रस्त चेन्नई के प्रभावित परिवारों के लिए अमरीका ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मदद मुहैया कराने की पेशकश की है । विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्वâ टोनर ने गुरूवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमरीका ऐसे समय में तमिलनाडु ाqस्थत चेन्नई के लोगों और भारत सरकार की मदद करने के लिए तैयार है जो दशकों में आई भीषणतम बाढ से जूझ रहे हैं।
हम बाढ प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं । हमारी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जो अब भी बाढ में पंâसे हुए हैं और जिनकी आजीविकाएं प्रभावित हुई हैं । टोनर ने कहा कि अमरीका भारत सरकार के साथ संपर्वâ में है और यह चर्चा कर रहा है कि हम इस मुाqश्कल समय में किस प्रकार मदद मुहैया करा सकते हैं । अभी तक भारत की ओर से मदद के लिए कोई अनुरोध नहीं किया गया है । हमने मदद की पेशकश की है । निाqश्चत ही, भारत काफी विकसित सरकार है जिसके पास आपातकालीन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अपनी घरेलू सेवाएं या क्षमताएं हैं।

No comments:

Post a Comment