असम के गुवाहाटी में दोपहर बाद हुए विस्फ़ोट में कम से कम दो लोग घायल हो गए हैं.
पुलिस आयुक्त मुकेश अग्रवाल ने कहा है कि धमाके शहर के फ़ैंसी बाज़ार में हुआ.
अधिकारी का कहना था कि धमाके कम तीव्रता के थे और पुलिस ये जांच कर रही है कि धमाकों में किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया.
कुछ जगहों पर कहा जा रहा है कि विस्फोटक कूड़े के एक डिब्बे में रखा गया था.
फ़ैंसी बाज़ार हिंदी-भाषियों के बीच बहुत लोकप्रिय बताया जाता है.
असम के अलगाववादी संगठन उल्फ़ा ने हाल में सूबे के हिंदी-भाषियों के ख़िलाफ़ बयान दिए हैं.
हिंदी भाषी संगठनों ने इस पर कड़ा विरोध जताया था.
No comments:
Post a Comment