Monday, 30 November 2015

सूरत : बारडोली के बामणी गांव मेंं मतदान का बहिष्कार

सूरत। सूरत जिला पंचायत की 40 और 9 तहसील पंचायत पंचायत की 196 सीटोंं के लिए आज रविवार, 29 नवंबर को सुबह 8.00 बजे से मतदान शुरु हुआ। बारडोली तहसील के बामणी गांव के लोगोंं ने मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणोंं ने बताया कि पिछले 5 सालों से क्षेत्र मेंं विकास का कोई भी काम नहींं हुआ है। हालांकि बारडोली तहसील मेंं 15 प्रतिशत मतदान हुआ है। सूरत जिले के 1123 मतदान केन्द्रोंं पर मतदान शुररु है। मतदान के दौरान 2220 पुलिस, 1275 जीआरडी, 66.5 सेक्शन एसआरपी और सीपीएमएफ को तैनात किया गया है। सूरत जिले मेंं शांति पूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया चल रही है। जिले मेंं 9 19140 मतदाता जिला पंचायत की 40 और तहसील पंचायत की 196 सीटोंं पर मतदान करेंगे। मतदाताओं मेंं भारी उत्साह है।
बारडोली, कडोदरा, सचिन में मतदान
सूरत जिले मेंं तीन नगरपालिका के लिए मतदान हो रहा है। जिसमें बारडोली मेंं 26, सचिन मेंं 28 और कडोदरा मेंं 28 सहित कुल 92 सीटोंं पर मतदान शुरु है। कुल 85 मतदान केन्द्र बनाया गया है। कडोदरा और सचिन नगरपालिका मेंं पहली बार चुनाव हो रहा है। बारडोली नगरपालिका मेंं 6 मतदान केन्दद्र संवेदनशील हैं।

No comments:

Post a Comment