Monday, 30 November 2015

गुजरात : जिला और तहसील पंचायत के लिए मतदान आज : अधिकांश गावोंं में चुनाव का बहिष्कार

 कहीं-कहीं तो एक भी वोट नहींं पड़े 
31 जिला-230 तहसील पंचायत और 56 नगरपालिका के लिए एक घंटे मेंं 3-4 प्रतिशत मतदान 
317 स्थानीय संस्थाओंं की 7778 सीटों के लिए 19724 उम्मीदवार मैदान मेंं 
32286 मतदान केन्द्रोंं से 2.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे
सूरत। जिला एवं तहसील पंचायत के लिए आज सुबह 8.00 बजे से मतदान शुरु हो गया। अधिकांश गावों मेंं ग्रामीणोंं ने चुनाव का बहिष्कार किया है। किसी-किसी मतदान केन्द्र पर तो अभी तक एक भी वोट नहींं पड़ा है। महेसाणा के गोझाारिया गांव मेंं अभी तक एक भी वोट न पडऩे की जानकारी मिल रही है। राजकोट के लालवदर और वीछियां गढाडा गांव मेंं बैनर लगाकर लोगोंं ने चुनाव का बहिष्कार किया है। बारडोली के बामणी गांव और नमर्दा के माठावाडी मेंं भी चुनाव का बहिष्कार किया गया है।
31 जिला पंचायत, 230 तहसील पंचायत और 56 नगरपालिका की कुल 7778 सीटोंं पर 19724 उम्मीदवार चुनाव मैदान मेंं हैं। 32286 मतदान केन्द्रोंं पर 2.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। कुल 32386 मतदान केन्द्रोंं मेंं से 8037 संवेदनशील और 4579 अति संवेदनशील हैं। सभी मतदान केन्द्रोंं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मतदान की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।
अधिकांश गावोंं मेंं लोग चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। महेसाणा के गोझारिया गांव में नयी तहसील की घोषणा न होने से ग्रामीणोंं ने चुनाव का विरोध किया है। गोझारिया मेंं 10 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें पाटीदारोंं ने एक भी वोट नहींं डाला है। गोझारिया गांव की कुल आबादी 10,000 है। जिसमेंं पटेलों की संख्या सबसे अधिक है।
मतदान के साथ-साथ
बोपल के तुलिप स्कूल मेंं 600 नामोंं पर डिलीट का सिक्का लगा, जिसमेंं अधिकांश पटेल हैं
दो घंटे मेंं गोंडल नगर पालिका मेंं 15 प्रतिशत मतदान
सरगास की अधिकांश सोसायटियोंं की मतदाता सूची ही गायब, मतदाताओंं ने कलेक्टर से शिकायत की
विरमगाम मेंं 8 और धंधूका मेंं 10 प्रतिशत जबकि धोलेरा मेंं 12 प्रतिशत मतदान
साबरकांठा के वडाली गांव के निर्दलीय उम्मीदवार ज्योतिबेन पटेल का नाम मतदाता सूची से गायब
अरवल्ली के मानपुर मेंं फर्जी मतदान की शिकायत
बारडोली के बामणी में मतदान का बहिष्कार
बाडोली में 10 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान
नवसारी जिले मेंं दो घंटे मेंं 11 प्रतिशत मतदान,
अमरेली के खांभाना भाणिया गांव मेंं 10 साल से कोई काम न होने पर मतदान का बहिष्कार
अहमदाबाद में 5 से 7 प्रतिशत मतदान
भावनगर मेंं दो घंटे मेंं 9 प्रतिशत मतदान
मतदाता सूची से नाम गायब होने पर अहमदाबाद के बोपल की तुलीप स्कूल मेंं भारी बवाल
आणंद के कांग्रेसी नेता राजेन्द्र परमार का हमला, पुलिस स्थल पर पहुंची
वलसाड मेंं एक घंटे में 11 प्रतिशत मतदान
कपराडा मेंं सबसे अधिक 13 प्रतिशत मतदान

No comments:

Post a Comment