Monday, 30 November 2015

साइकिल से पैदा होगी बि़जली

नयी दिल्ली। अब घर बैठे साइकिल से बि़जली पैदा की जा सकेगी। भारतीय-अमेरिकी अरबपति मनोज भार्गव ने ऐसी साइकिल पेश की है, जिससे ग्रामीण परिवार अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। भार्गव ने नई दिल्ली में अपने उत्पाद को पेश करते हुए कहा कि यह साइकिल बिजली पैदा करेगी। इस का पैडल फ्लाईव्हील बन जाएगा। यह एक जेनरेटर को घुमाएगा जो इससे जुड़ी बैटरी को चार्ज करेगा।
उन्होंने बताया कि इस साइकिल की कीमत १२,००० से १५,००० रुपये के बीच होगी। यह अगले साल मार्च से उपलब्ध होगी। वंâपनी ने बयान में कहा कि एक घंटे तक पैडल चलाने पर एक ग्रामीण परिवार की २४ घंटे की बिजली की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। इससे लाइट जलाई जा सकेगी, एक छोटा पंखा चल सकेगा और मोबाइल फोन को चार्ज किया जा सकेगा। इसके लिए बिजली का बिल देने की जरूरत नहीं होगी। न ही इस पर र्इंधन की लागत आएगी और न प्रदूषण होगा।
भार्गव ने बताया कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस उत्पाद के बारे में करीब एक साल पहले बातचीत हुई थी। भार्गव सबसे पहले अपने इस उत्पाद की बिक्री उत्तराखंड में शुरू करेंगे और बाद में शेष घरेलू बाजार को लक्ष्य किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment