म्मू। जम्मू-कश्मीर में शीतलहर के कहर से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। श्रीनगर समेत कश्मीर के कई शहरों का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर का तापमान -0.5 डिग्री दर्ज किया गया। झीलें जमने लगी हैं। कश्मीर मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लेह और लद्दाख शनिवार को सबसे ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान -7.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। कारगिल शहर और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम और दक्षिणी कश्मीर में न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। आइये तस्वीरों में देखते हैं ठंड से लोगों का हाल और कश्मीर की इस ठंड का असर उत्तर भारत के अन्य हिस्सों पर- Auto Play 1/6 ठंड का कहर जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है।
No comments:
Post a Comment