फ़्रांस की राजधानी पेरिस में हुए हमलों को 'एक्शन का रिएक्शन' बताने वाले उत्तर प्रदेश के मंत्री आज़म ख़ान के बयान पर भारत में फ़्रांस के राजदूत फ़्रांस्वा रीशिए ने दुख जताया है.
पत्रकारों से बातचीत में रीशिए ने कहा कि आज़म ख़ान का बयान दुखद है.
उन्होंने कहा कि सीरिया के संकट का राजनीतिक हल निकालने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है.
पेरिस में शुक्रवार को हुए चरमपंथी हमलों में लगभग 130 लोग मारे गए थे.
इन हमलों के बाद फ़्रांस ने इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ हमले तेज़ किए हैं.
पेरिस के हमलों पर टिप्पणी करते हुए आज़म ख़ान ने कहा था, 'ये रिएक्शन है, सुपरपॉवर को इस बारे में सोचना चाहिए कि ये कहां का रिएक्शन है.'
दुनिया के ताक़तवर देशों को नसीहत देते हुए ख़ान ने कहा था, "उस रिएक्शन में जो एक्शन हुआ था वो होना चाहिए था नहीं होना चाहिए था, ये सुपरपॉवर्स को सोचना चाहिए. अगर वो लोग नहीं सोचेंगे तो हालात बनने के बजाए और बिगड़ने का अंदेशा है.
No comments:
Post a Comment