Monday, 16 November 2015

जी20: चरमपंथियों की आर्थिक मदद रोकने पर ज़ोर

Image copyrightReuters
तुर्की में जी20 देशों की बैठक में विश्व नेताओं ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट को हराने के लिए एकजुट सोच की ज़रूरत है.
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वो 'आतंकवाद को मिलने वाली आर्थिक मदद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं' और इसके लिए सरकारों के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ाया जाएगा.
बयान के मुताबिक चरमपंथियों को मिलने वाली आर्थिक मदद को प्रतिबंधों के ज़रिए भी रोका जाएगा.
आम तौर पर विश्व अर्थव्यवस्था पर केंद्रित रहने वाले जी20 सम्मेलन में इस बार पेरिस हमलों का मुद्दा छाया रहा.
शुक्रवार को पेरिस में इस्लामिक स्टेट के हमलों में लगभग 130 लोग मारे गए.
Image copyrightAFP
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस की कुछ सीरियाई विपक्षी गुटों के साथ सहमति बनी है कि उनके नियंत्रण वाले इलाकों में हवाई हमले न किए जाएं.
वहीं अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चरमपंथियों को हराने के लिए सीरिया में अमरीकी सैनिकों को भेजने की अपीलों को खारिज किया है.
उन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रयास गलती होगी.

No comments:

Post a Comment