Monday, 16 November 2015

आईएस के 116 तेल ट्रकों पर हवाई हमला

Image copyrightGetty
अमरीका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 116 तेल के ट्रकों पर हवाई हमला किया है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार अमरीकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रवक्ता ने बताया कि ये ट्रक एक ही हवाई हमले में आईएस के नियंत्रण वाले अल्बु कमाल शहर में निशाना बनाए गए.
बताया जाता है कि तेल की कालाबाज़ारी इस्लामिक स्टेट की आमदनी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है.
माना जाता है कि इस्लामिक स्टेट अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र में तेल उद्योग से सालाना 50 करोड़ डॉलर की रकम हासिल करता है.
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार गठबंधन के प्रवक्ता ने बताया कि ये ट्रक लोडिंग एरिया में खड़े थे और इनमें तेल भर कर इन्हें रवाना किया जाना था कि तभी इन्हें निशाना बनाया गया.

No comments:

Post a Comment