नेपाल के प्रधानमंत्री खड़गा प्रसाद ओली ने भारत से अपील की है कि वो उनके देश को ईंधन, दवाओं और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करे.
उन्होंने भारत पर नेपाल की अघोषित नाकेबंदी करने का आरोप लगाया.
नेपाली प्रधानमंत्री ने कहा कि 'इस नाकेबंदी' के कारण हालिया भूकंप से भी कहीं बड़ा मानवीय संकट पैदा हो रहा है.
भारत बराबर नाकेबंदी को लेकर नेपाल के आरोपों को खारिज करता है.
भारत का कहना है कि ट्रक ड्राइवर अपनी सुरक्षा को देखते हुए ख़ुद वहां जाने से डर रहे हैं जिससे सामान की आपूर्ति में परेशानियां आ रही हैं.
लेकिन नेपाल का कहना है कि उसके नए संविधान से भारत ख़ुश नहीं है और इसीलिए वो नेपाल को होने वाली ज़रूरी चीजों की आपूर्ति को रोके हुए है.
भारत से लगने वाले नेपाली के सीमावर्ती इलाकों में भी नेपाल के संविधान का विरोध हो रहा है.
नेपाल ने रविवार फिर कहा कि संविधान निर्माण उसका अंदरूनी मुद्दा है और भारत समेत किसी अन्य देश को इसमें दख़ल नहीं देना चाहिए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमेंफ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
No comments:
Post a Comment