फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट का गढ़ माने जाने वाले रक़्क़ा शहर पर हवाई हमले किए हैं.
पेरिस में आईएस के चरमपंथी हमलों के बाद ये फ्रांस की पहली बड़ी कार्रवाई है.
फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस कार्रवाई में फ्रांस के दस लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया और आईएस के ठिकानों पर बीस बम गिराए गए.
इस दौरान कई ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें आईएस का एक कमांड सेंटर, एक गोला बारूद का डिपो और लड़ाकों का शिविर भी शामिल है.
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने शुक्रवार को पेरिस में हुए हमलों को आईएस की तरफ़ से युद्ध की घोषणा वाला कदम बताया था.
इन हमलों में 129 लोग मारे गए जिनकी ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक औरट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
No comments:
Post a Comment