टमाटर महंगे! (फाइल फोटो)
केंद्र सरकार के आंकड़ों की भी मानें तो पिछले एक साल में टमाटर 150 फीसदी महंगा हो चुका है। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़, दिल्ली में जो टमाटर नवंबर 2014 में 24 रुपये किलो बिका, वह एक महीने पहले यानी अक्टूबर 2015 में 42 रुपये किलो और अब नवंबर 2015 में 61 रुपये किलो बिक रहा है
देश की सबसे बड़ी सब्ज़ी मंडी आजादपुर में थोक टमाटर कारोबारी अशोक कौशिक ने बताया कि अक्टूबर महीने में हुई बरसात से टमाटर की फसल को काफी नुकसान हुआ, इसके बाद टमाटर की फसल में बीमारी लग गई और टमाटर की क्वॉलिटी खराब हुई। हाल में दीवाली के चलते बॉर्डर पर गाड़ियां काफी लंबे वक़्त खड़े रहने से टमाटर की सप्लाई प्रभावित हुई और दाम बढ़ गए।
No comments:
Post a Comment